Tehri Garhwal : उत्तराखंड से बड़ी खबर : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsटिहरी : रविवार सुबह टिहरी से बुरी खबर है।  जानकारी मिली है कि जाखणीधार गराकोट के पास एक कार खाई में जा गिरी है जिसमे दो लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार टिहरी के जाखणीधार गराकोट के पास आल्टो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। कार में 2 लोग सवार थे। घायलों को 108 से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। जानकारी मिली है कि दो घायलों में से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share This Article