Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : 80 किलो गौमांस के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 80 किलो गौमांस के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

किच्छा :किच्छा कोतवाली की दरऊ चौकी  पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरऊ पुलिस ने दरऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैजना से गोकशी करते हुए पांच अभियुक्तों को 80 किलो प्रतिबंधित गौमांस, औजारों एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित मौके से गिरफ्तार किया। 80 किलो मांस बरामद किया गया है जो कि पुलिस की बड़ी सफलता है। वहीं दरऊ पुलिस द्वारा आऱोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। मौके से गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान अहमद निवासी दरऊ, इमरान निवासी ग्राम सैजना, मोहम्मद असलम निवासी सिरौली, कुतुबुद्दीन निवासी ग्राम खजुरिया खुर्द थाना खजुरिया जिला रामपुर, नईम हुसैन निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा, उधम सिंह नगर के रुप में हुई है।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दरऊ रमेश चंद्र बेलवाल, कांस्टेबल गोरखनाथ, कांस्टेबल कन्हैया कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार शामिल थे।

आपको बता दें कि गाय को भारत में माता के समान पूजा जाता है। गाय को तो माता के समान सम्मान देते हुए माता रूप में पूजा की जाती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार मान्यता है की गाय के शरीर में तैतीस कोटी देवी-देवताओं का वास होता है। बात करें उत्तराखंड की तो गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है। विधानसभा में यह बिल पास किया गया था। और गौमांस की तस्करी घोर अपराध है।

Share This Article