Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : काशीपुर के बाद यहां लगा 3 दिन का कर्फ्यू - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : काशीपुर के बाद यहां लगा 3 दिन का कर्फ्यू

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Badrinath

Badrinathउधमसिंह नगर : उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड में अब तक 3537 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसमे अधिकरतर प्रवासी हैं. वहीं राज्य में कुल 674 एक्टिव केस हैं। बीते दिन 120 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी जिसमे से 40 मरीज ऊधमसिंह नगर में मिले।

आज रात 12 बजे से सम्पूर्ण लॉकडाउन

वहीं उधमसिंह नगर के काशीपुर में पहले से ही तीन दिन का कर्फ्यू लगाया गया तो वहीं उधमसिंह नगर के एक और शहर में तीन दिन का कर्फ्यू लगाया गया है। जिसका आदेश देर शाम तक जारी होगा। बता दें कि जिले के बाजपुर में आज रात 12:00 बजे से सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। प्रथम चरण में 3 दिन के लिए लॉकडाउन लागू करने का आदेश है। बाजपुर क्षेत्र में अभी तक 24 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाए जाने के बाद अधिकारियों ने आज एक बैठक कर 3 दिन का लॉक डाउन करने का निर्णय लिया।

बाजपुर की एक 60 वर्षीया मृत महिला में कोरोना की पुष्टि

आपको बता दें कि बीते दिन रविवार को बाजपुर की एक 60 वर्षीया मृत महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिससे हड़कंप मच गया था। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और इलाके को सील किया। मृतका के आवास के चिन्हित क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में 25 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा जबकि आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। वहीं लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की गई।

उधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी उधमसिंह नगर जिले में है। हेल्थ विभाग द्वारा जारी 12 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार कुल 221 केस एक्टिव हैं।

Share This Article