Big News : पिथौरागढ़ से बड़ी खबर : उपजिलाधिकारी का वाहन हादसे का शिकार, आई गंभीर चोटें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ से बड़ी खबर : उपजिलाधिकारी का वाहन हादसे का शिकार, आई गंभीर चोटें

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsपिथौरागढ़ से बड़ी खबर है। जानकारी मिली है कि पिथौरागढ़ के अस्कोट डीडीहाट मोटर मार्ग पर डीडीहाट के उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी का वाहन हादसे का शिकार हो गया है।

जानकारी मिली है कि वाहन में एसडीएम समेत चालक, होमगार्ड सवार थे जो की घायल हो गए हैं। इस हादसे में उपजिलाधिकारी को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 को इसकी सूचना दी और घायलों को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है. सभी की स्थिति स्थिर है।

Share This Article