Big News : चमोली से बड़ी खबर : ग्लेशियर टूटा, अब तक 8 लोगों के शव बरामद! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चमोली से बड़ी खबर : ग्लेशियर टूटा, अब तक 8 लोगों के शव बरामद!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Broken glacier in Chamoli

Broken glacier in Chamoli

चमोली: भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया। अभी अभी ताजा अपडेट मिली है कि इसमे 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 291 लोगों को अबतक बचाया गया है। सूत्रों का कहना है कि, सुमना- 2 में क्यू गाड़ वैली के निकट यह ग्लेशियर टूटा है। ये सब बीआरओ कैंप में थे। सभी सुरक्षित हैं। सेना रेस्क्यू में जुटी है। जानकारी मिली है कि अधिकतर मजदूरों के फंसे होने की संभावना है क्योंकि वहां सड़क का काम चल रहा था, जहां कई मजदूर काम पर लगे थे। सेना का रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत जोशीमठ पहुंचे और वहां का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया।

आपको बता दें कि जहां ये हादसा हुआ है वो जोशीमठ से लगभग 94 किलोमीटर आगे है। बीआरओ की ओर से चमोली पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमना पोस्ट से आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। जिस जगह पर घटना हुई है। वहां ग्रीफ की ओर से पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव के लिए कई इकाइयां, शासन व प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। रेस्क्यू जारी है। 8 शवों को बरामद किया गया है। चमोली में चंद महीने में ये दूसरा हादसा है जो बड़े खतरे को संकेत दे रहा है। सरकार को, पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने की संभावना है।

Share This Article