Big News : उत्तराखंड से BJP से जुड़ी बड़ी खबर, अब चुफाल हुए नाराज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से BJP से जुड़ी बड़ी खबर, अब चुफाल हुए नाराज

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
angry BJP MLA chufal

 

angry BJP MLA chufal

पिथौरागढ़ : भाजपा में विधायकों के नाराज होने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। विधायक पूरन सिंह फर्तयाल पहले से ही नाराज चल रहे हैं। अब डीडीहाट से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल भी सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं। चुफाल अधिकारियों की मानमानी और सीएम की अनुदेखी से खासे नाराज बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार बिशन सिंह चुफाल ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने अधिकारियों के काम के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारी विधायकों की बात भी नहीं मान रहे हैं। जबकि सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बाकायदा अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे कि वो जनप्रतिनिधियों को सम्मान करें और उनकी बात मानें।

बताया जा रहा है कि बिशन सिंह चुफाल ने इस बारे में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखा था। लेकिन, लंबे वक्त के बाद भी सीएम ने उसका जवाब देना तो दूर कोई संज्ञान तक नहीं लिया। इस बात को लेकर चुफाल खासे नाराज बताए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस बात को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।

Share This Article