International News : अफगानिस्तान से भारत के लिए बुरी खबर, 150 लोगों को ले गए तालिबानी, अधिकतर भारतीय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अफगानिस्तान से भारत के लिए बुरी खबर, 150 लोगों को ले गए तालिबानी, अधिकतर भारतीय

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
afganistan

afganistan

बीते दिनों खबर आई थी कि अफगान में कई भारतीय फंसे हैं जिनमे से कई लोग उत्तराखंड के हैं। उत्तराखंड के लोगों ने वीडियो भी शेयर किया और केंद्र सरकार समेत धामी सरकार से मदद मांगी। वहीं बता दें कि एक बार फिर से अफगानिस्तान से भारत के लिए बड़ी बुरी ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तालिबानियों ने करीबन 150 लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इसमें से अधिकतर लोग भारतीय बताए जा रहे हैं। इन लोगों को काबुल एयरपोर्ट के नजदीक से किडनैप किया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि अपहरणकर्ता तालिबान से जुड़े हुए हैं और वह  8 मिनीवैन में लोगों को तर्खिल की ओर ले गए हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने लोगों को दूसरे गेट से हवाई अड्डे तक पहुंचाने की बात कही थी लेकिन वे लोगों को कहां लेकर गए हैं, इसे लेकर चीज़ें अभी तक साफ़ नहीं है। अल-इत्तेहा की इस रिपोर्ट पर अब तक भारत सरकार या तालिबान ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने से पहले ही हालात को देखकर भारत सरकार वहां से भारतीयों को निकालने में लगी हुई है। लेकिन अब भी अफगानिस्तान में कई भारतीय फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article