Big News : बड़ी खबर : विदेशी महिला ने लक्ष्मणझूला पुल पर शूट किया था अश्लील VIDEO, 2 महीने बाद गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : विदेशी महिला ने लक्ष्मणझूला पुल पर शूट किया था अश्लील VIDEO, 2 महीने बाद गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
American woman arrest

American woman arrest

 

ऋषिकेश : पुलिस ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो माह पहले चर्चाओं में रहे अश्लील वीडियो प्रकरण में एक अमेरिकन महिला को गिरफ्तार किया है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मणझूला के एक होटल में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फरार चल रही अमेरिकन महिला को पकड़ लिया है। उसकी पहचान टोरी लेनिट, यूएसए के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में पहले एक फ्रांसीसी महिला और स्थानीय फोटोग्राफर हत्थे चढ़ चुके हैं।

मामले के सामने आने के बाद स्थानीय सभासद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए थे। बवाल तब शुरू हुआ जब कुछ विदेशी महिलाओं ने स्थानीय फोटोग्राफरों के साथ लक्ष्म णझूला पुल और एक होटल के कमरे में वीडियो के कुछ अश्लील दृश्य कैमरे में कैद किए। महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था।

जबकि बाद महिला अपने बयान से पलट गई और उसने नया विवादित बयान दे दिया। फ्रांस की महिला ने कहा था कि उसने यह वीडियो यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया था। लक्ष्मण झूला पुल से गुजरते हुए उसे खुद कई बार ऐसा लगा कि कुछ अनचाही नजरें उसका पीछा कर रही हैं। महिला के इस बयान की क्षेत्र में खूब आलोचना की गई थी।

Share This Article