Big News : बड़ी खबर : हैलो मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं... कुछ ही घंटों में हरकी पैड़ी पर बम ब्लास्ट होगा! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : हैलो मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं… कुछ ही घंटों में हरकी पैड़ी पर बम ब्लास्ट होगा!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsहरिद्वार: मुंबई पुलिस को फोन पर एक धमकीभरा फोन आया। फोन करने वाला खुद को दाऊद इब्राहिम बता रहा था। उसने हरिद्वार में हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पूरी रात हरकी पैड़ी की चेकिंग की।

धमकी देने वाले ने ने कहा कि हैलो मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं। कुछ ही घंटों में हरकी पैड़ी पर बम ब्लास्ट होगा। जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि वो मानसिक रुप से कमजोर है। शुक्रवार की देर रात दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को सूचना दी कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर फोन कर एक शख्स ने कहा कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बोल रहा है। चंद घंटों में हरकी पैड़ी पर विस्फोट होगा।

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय खुद हरकी पैड़ी पहुंच गई। डॉग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्ते को भी चेकिंग में उतार दिया गया। इधर, हरिद्वार पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क साधा। मुंबई पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को ढूंढ निकाला।एसपी सिटी ने बताया कि युवक मुंबई के शोलापुर क्षेत्र का रहने वाला है।

Share This Article