Big News : बड़ी खबर : देहरादून सब्जी मंडी में कोरोना की दस्तक, पॉजिटिव मिलने से सनसनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : देहरादून सब्जी मंडी में कोरोना की दस्तक, पॉजिटिव मिलने से सनसनी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsदेहरादून: उत्तराखंड की सबसे बड़ी सब्जी मंडी देहरादून की निरंजपुर मंडी में कोरोना ने दस्तक दे दी है। मंडी में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। मंडी का एक आढ़ती कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मामले की जानकारी लगते ही मंडी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आढ़ती के परिवार के 6 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आढ़ती इस दौरान किन-किन लोगों से मिला है। जानकारी मिलने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी क्वारंटीन किया जाएगा। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि एहतियातन जो भी कदम उठाए जाने चाहिए थे। सभी कर लिए गए हैं।

Share This Article