Big News : बड़ी खबर: CM त्रिवेंद्र रावत ने लिए ये बैड़े फैसले, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर: CM त्रिवेंद्र रावत ने लिए ये बैड़े फैसले, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य, सफाईकर्मियों और पुलिस के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया है। साथ ही प्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए जन सहयोग की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना वारियर्स का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मान किया जा रहा है, इसे पूरी तरह प्रतिबंधित कराया जाए। कोरोना वारियर्स का सम्मान दूर से पुष्प वर्षा से किया जा सकता है।

इसके अलावा लोगों को जो सामान वितरित किया जा रहा है। वितरित करने वाले लोगों के साथ फोटो ना खींचे। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन हो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि छोटे व्यवसायियों और स्थानीय लोगों की आय का सृजन कैसे हो इसके लिए कार्य योजना बनाई जाए। कृषि कार्यों के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के के कार्य भी कम मैन पावर के साथ शुरू किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री आवास में कोविड-19 पर नियंत्रण और विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रियायतें दी जाएं। कोविड-19 के मामले पूरे भारत में जहां औसतन 7.5 दिनों में दोगुने हो रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में 26.6 दिन में दोगुना हो रहे हैं। इस दृष्टि से उत्तराखंड कहीं बेहतर स्थिति में है। कोरोना संक्रमण रोकने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है।

Share This Article