Big News : बड़ी खबर : गाइडलाइन में हुआ बड़ा बदलाव, सफर करने से पहले जान लें नए नियम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : गाइडलाइन में हुआ बड़ा बदलाव, सफर करने से पहले जान लें नए नियम

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Air guideline

Air guideline

 

नई दिल्ली: अनलाॅक के बाद शुरू हुई हवाई सेवा के नियमों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। एयर इंडिया के नए नियमों के अनुसार यात्रियों को यात्रा के समय से चार घंटे पहले हवाई अड्डे पहुंचना होगा। कई दूसरे नियम भी बदले गए हैं। अगर यात्री इनका पालन नहीं करेंगे, तो यात्रा करने से रोका भी जा सकता है।

ये हैं नए नियम
-यात्रियों को यात्रा के समय से 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
-अपना बैगेज कम से कम 3 घंटे पहले काउंटर पर जमा करना होगा। 60 मिनट पहले बैगेज काउंटर बंद कर दिया जाएगा।
-एयरपोर्ट पहुंचने के पहले वेब चेकइन या प्री-चेकइन करना अनिवार्य है।
-फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है। ऐप में ग्रीन का स्टेटस दिखाने के बाद ही एयरपोर्ट में दाख्लिा मिलेगा।
-आरोग्य सेतु एप नहीं होने की स्थिति में सेल्फ हेल्थ डिक्लरेशन देना होगा।
-यात्री को सिर्फ एक हैंड बैग साथ ले जाने की अनुमति होगी, जिनका वजन 7 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। चेकइन बैगेज 23 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
-बैगेज 23 किलो से ज्यादा होने की स्थिति में अलग से चार्ज देना होगा।
-बोर्डिंग गेट के करीब फिर से शरीर का तापमान मापा जाएगा। अगर मानों के अनुसार नहीं हुआ, तो फ्लाइट में नहीं जाने दिया जाएगा।
-एयर इंडिया के बोर्डिंग गेट से यात्री को सेफ्टी किट जिसमें फेस मास्क, फेश सील्ड और सेनेटाइजर होता है वो लेना अनिवार्य है। फ्लाइट में दाखिल होने से पहले इसे पहनना जरूरी है।

दुबई में एयर इंडिया की उड़ानों पर ब्रेक
वहीं, कोरोना महामारी के कारण भारत को दुनियाभर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुनिया के अलग अलग देशों से भारतीय नागरिकों को अपने देश लाने की भारत सरकार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। एक कोरोना संक्रमित ने यात्रा की थी, जिसके चलते अगले 15 दिनों तक दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को रोक दिया गया है।

Share This Article