Big News : बड़ी खबर : उत्तराखंड के किसानों से वसूले जाएंगे 11.01 करोड़, ये है बड़ा कारण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : उत्तराखंड के किसानों से वसूले जाएंगे 11.01 करोड़, ये है बड़ा कारण

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
11.01 crore to be recovered

11.01 crore to be recovered

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून : देशभर में किसान आंदोलन की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन, इस बीच उत्तराखंड से किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यह बड़ा खुलासा 11296 किसानों से जुड़ा है। इन किसानों से किसान सम्मान निधी में केंद्र से मिली सहायता को वापस वसूला जाएगा। यह रकम 11.01 करोड़ बताई जा रही है।

जांच के बाद पता चला है कि राज्य के 80 प्रतिशत से अधिक किसान ऐसे हैं, जो आयकर देने के बाद भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। राजस्व परिषद के आयुक्त और पीएम किसान सम्मान निधि के प्रदेश के नोडल अधिकारी बीएम मिश्र ने 26 नवंबर को पत्र जारी किया है। इस पत्र में वसूली की बात कही गई है।

पीएम मोदी फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। योजना के अनुसार किसानों के खातों में हर साल दो-दो हजार की तीन किस्तें दी जाती हैं। उत्तराखंड में 756080 किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें 9053 ऐसे किसान हैं, जो आयकरदाता होने के बावजूद योजना का लाभ लेते रहे हैं।

Share This Article