Big News : उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : अगर आप पुलिस में भर्ती होने की तैयार कर रहे हैं तो ठहरिए, ये पढ़िए लगेगा बड़ा झटका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : अगर आप पुलिस में भर्ती होने की तैयार कर रहे हैं तो ठहरिए, ये पढ़िए लगेगा बड़ा झटका

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeदेहरादून : उत्तराखंड में बड़ा खुलासा हुआ है। जी हां अगर आप पुलिस में भर्ती होने की तैयार कर रहे हैं तो रुक जाइये। क्योंकि कोई भर्ती नहीं होने जा रही है ये हम नहीं कह रहे बल्कि आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है। भर्ती होगी भी कहां से जब राज्य में कोई पद खाली ही नहीं है। रुकिए आपको डीटेल में समझाते हैं।

1700 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होने की घोषणा की गई थी

आप सभी को याद होगा सीएम ने उत्तराखंड पुलिस विभाग में 1700 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इतना ही नहीं डीजी ने भी जानकारी दी थी कि कुंभ की तैयारियों को देखते हुए और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए जल्द कांस्टेबलों के 1700 पदों पर भर्तियां होगी जिसमें से 1400 पुलिस और 300 फायर ब्रिगेड में भर्तियां निकलेंगे। जिसके बाद युवा तैयारी में जुट गए थे लेकिन उन युवाओं के लिए बुरी खबर है।

ये भी पढ़ें :खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस विभाग में होंगी 3000 सिपाहियों की भर्ती

आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा

जी हां आरटीआई में खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में कांस्टेबल का कोई भी रिक्त पद नहीं है तो ऐसे में भर्ती कैसे हो सकती है। दरअसल आरटीआई एक्टिविस्ट राम कंडवाल ने आरटीआई डाली थी जिसमे उन्होंने जानकारी मांगी थी। कंडवाल द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी गई कि, प्रदेश के पुलिस विभाग में कुल कितने कॉन्स्टेबल पद रिक्त हैं जिन पर भर्ती होनी है. जिसके बाद चौकाने वाला खुलासा हुआ।

बता दें कि इस आरटीआई का जवाब 19 जून को आया। जिसमे सच्चाई सामने आई कि उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पद लिए कोई भी पद रिक्त नहीं है। आरटीआई के जवाब में मिली सूचना के मुताबिक प्रदेश में एक भी कांस्टेबल का पद रिक्त ही नहीं हैं। इस खबर से युवाओं को बड़ा झटका लगा है। देखने वाली बात होगी की पुलिस विभाग और सरकार इस पर क्या बयान जारी करती है। क्योंकि इस पर सरकार और पुलिस विभाग को स्थिति जल्द से जल्द साफ करने की जरुरत है।

ये भी पढ़ें :खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस विभाग में होंगी 3000 सिपाहियों की भर्ती

Share This Article