National : महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गाय को किया राज्यमाता घोषित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गाय को किया राज्यमाता घोषित

Renu Upreti
1 Min Read
Big decision of Maharashtra government, declared cow as mother of the state

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में आज राज्य सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दे दिया है। यह आदेश महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने जारी किया है।

वैदिक काल से गाय का स्थान

यह फैसला जारी करते हुए कहा गया कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए देशी गायों को अब से राज्यमाता गोमाता घोषित करने की मंजूरी दी गई है।

Share This Article