National : मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना में किया ये बड़ा बदलाव ! ( Big Change In The Indian Navy ) - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना में किया ये बड़ा बदलाव ! ( Big change in the Indian Navy )

Renu Upreti
3 Min Read
Big change in the shoulder straps of Indian Navy

नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना के स्वरुप में बड़ा बदलाव किया है। नौसेना के ध्वज के बाद अब अधिकारियों के कंधों पर लगने वाले पटकों के स्वरुप मं बदलाव किया गया है। अभी तक भारतीय नौसेना के अधिकारी अंग्रेजों के समय से चले आ रहे गुलामी के प्रतीकों को पहन रहे थे। लेकिन अब वह स्वराज का सपना देखने वाले शिवाजी महाराज की नौसेना से प्रेरित होकर बनाए गए एपोलेट्स को पहनेंगे।

नौसेना ने बताया कि इन्हें छत्रपति शिवाजी की नौसेना के एनसाइन और राजमुद्रा से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। बता दें कि नौसेना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा था कि अब हमें ब्रिटिश शासन के समय की चीजों और पहचान को खत्म करना है। हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर आकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाना है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जल सेना से प्रेरित

भारतीय नौसेना के द्वारा एडमिनरल के कंधों के लिए डिजाइन किए गए नए पटके छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना के निशान और उनकी मुद्रा से प्रेरित हैं। इसमें मुख्य रुप से पांच निशान है। पहला गोल्डन नेवी बटन, दूसरा अशोक मुद्रा के साथ औक्टागन और तीसरा तलवार, चौथा टेलिस्कोप और पांचवा अधिकारियों की रैंक के हिसाब से जल सितारे लगे हुए हैं। इसमें रियर एडमिरल के पटके में दो सितारे होंगे लेकिन पटके की आउटलाइन काल रंग की होगी। वहीं सर्ज रियर एडमिरल के पटके में भी दो सितारे होंगे, लेकिन इस पटके की आउटलाइन लाल रंग की होगी।

एडमिरल के पटके में होंगे तीन सितारे

इसके अलावा एडमिरल के पटके में तीन सितारे होंगे। इस पटके की भी आउटलाइन काले रंग की होगी। वहीं सर्ज वाइस एडमिरल के पटके में भी तीन सितारे होंगे, लेकिन इस पटके की आउटलाइन लाल रंग की होगी। इसके अलावा नौसेना प्रमुख अर्थात एडमिरल के कंधे पर लगने वाले पटके में चार सितारे होंगे और इस पटके की भी आउटलाइन काले रंग की होगी। सितारों और आउटलाइन के रंग के अलावा सभी एडमिरल के पटके एक ही तरह के होंगे।

नए पटकों के निशान क्या संदेश देते हैं

गोल्डन नेवी बटन- यह गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलने की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

औक्टागन- यह आठों दिशाओं को दिखाता है, ताकि चारों तरफ लंबे समय तक सतर्कता से नजर रखी जा सके।

तलवार- शक्ति, राष्ट्रीय ताकत और युद्ध को लड़ने की क्षमता को दिखाता है। इसके साथ ही हर चुनौती का सामना कर उसे हराने की क्षमता को दर्शाता है।

टेलिस्कोप- यह भारतीय जल सेना की दूरदृष्टि को दर्शाता है। यह लंबे समय तक हर मौसम में दुनिया में हो रहे बदलावों पर नजर रखने की क्षमता को दिखाता है।

Share This Article