Highlight : आरक्षण की अंतिम सूची के बाद नगर पालिका की सीटों में बड़ा बदलाव, यहां देखें लिस्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आरक्षण की अंतिम सूची के बाद नगर पालिका की सीटों में बड़ा बदलाव, यहां देखें लिस्ट

Yogita Bisht
2 Min Read
निकाय चुनाव

निकाय चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो गई है। आपत्तियों के निपटाने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई है। जिसके बाद नगर निगम के साथ ही नगर पालिका की सीटों में बड़ा बदलाव किया गया है। नगर पालिका की 21 सीटों पर बदलाव किया गया है।

आरक्षण की अंतिम सूची के बाद नगर पालिका की सीटों में बदलाव

आरक्षण की अंतिम सूची आने के बाद नगर पालिका की सीटों में बड़ा बदलाव हुआ है। हर्बटपुर सीट पर बदलाव ओबीसी थी अब ओबीसी महिला, मंगलौर ओबीसी, लक्सर एससी से ओबीसी, उत्तरकाशी में महिला से ओबीसी, पुरोला में महिला से एससी सीट, जोशीमठ पहले महिला थी अब ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई है।

नगर पालिका लिस्ट

21 सीटों पर हुआ है बदलाव

कर्णप्रयाग पहले एससी सीट थी अब एससी महिला, देवप्रयाग पहले महिला सीट थी जो अब एससी महिला, मुनि की रेती सीट पहले अनारक्षित थी अब महिला हो गई है। दुग्गडा सीट पहले अनारक्षित थी अब महिला, धारचूला सीट पहले अनारक्षित थी अब ओबीसी, बागेश्वर पहले एससी सीट थी अब अनारक्षित हो गई है।

नगर पालिका फाइनल लिस्ट

नैनीताल सीट पहले एससी थी तो अब महिला, भवाली सीट महिला से एससी, भीमताल सीट ओबीसी से एससी महिला, कालाढूंगी सीट एससी महिला से महिला के लिए आरक्षित, गदरपुर सीट महिला से अनारक्षित, बाजपुर सीट ओबीसी से अनारक्षित जबकि नगला सीट ओबीसी से अनारक्षित हो गई है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।