Big News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को बड़ा झटका, AICC की अनुमति बिना की गई नियुक्तियों को किया रद्द - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को बड़ा झटका, AICC की अनुमति बिना की गई नियुक्तियों को किया रद्द

Yogita Bisht
1 Min Read
karan mahara

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को बड़ा झटका लगा है। एआईसीसी की अनुमति के बिना की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने नियुक्तियां रद्द कर दी हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को बड़ा झटका

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा एआईसीसी की अनुमति के बिना की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। बकायदा कुमारी शैलजा ने एक पत्र भी जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई कांग्रेस संगठन और जिला ब्लॉक संगठन में स्थायी और अस्थायी नियुक्तियां रद्द हुई हैं।

AICC की अनुमति बिना की गई नियुक्तियों को किया रद्द

2022 में एआईसीसी को प्रदेश कांग्रेस ने कार्यकारिणी को सूची भेजी थी। लेकिन इसे एआईसीसी ने आज तक मंजूरी नहीं दी।प्रदेश कांग्रेस ने जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी उन्हें पद से हटा दिया गया है।

congress

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।