Big News : लोकसभा चुनाव से पहले फिर कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लोकसभा चुनाव से पहले फिर कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

Yogita Bisht
1 Min Read
congress

लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवाड़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप तिवाड़ी श्रीनगर नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी के पति हैं। प्रदीप तिवाड़ी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा देने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र भेजा है।

22 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे प्रदीप तिवाड़ी

बता दें कि प्रदीप तिवाड़ी 22 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने इस्तीफा देते हुए निजी कारणों को पार्टी छोड़ना का कारण बताया है। प्रदीप तिवाड़ी पौड़ी गढ़वाल से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वो कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर पार्टी को सेवा दे रहे थे।

congress
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।