Big News : मतदान से पहले कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, इन दो नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मतदान से पहले कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, इन दो नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
मालचंद का इस्तीफा Congress released second list of 43 candidates

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। कांग्रेस नेताओं के इस्तीफों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मतदान को अब कुछ ही दिन का समय शेष है। उससे पहले रुदपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति ओबीसी विंग के राष्ट्रीय सह समन्वयक सुरेश गंगवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस पर लगाया उपेक्षा का आरोप

रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। नैनीताल सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के उनके क्षेत्र में रोड शो करने के बावजूद उनको ना सूचना दी गई और ना ही बुलाया गया।

चार बार जिला पंचायत की कुर्सी पर रहा है कब्जा

रेनू गंगवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्याशी के नामांकन में भी उनको नहीं बुलाया गया। बता दें गंगवार परिवार का चार बार से जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेनू और सुरेश गंगवार भाजपा से कांग्रेस में आए थे। दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष करन माहरा को इस्तीफा भेज दिया गया है। दोनों का इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

LOKSABHA ELECTION 2024
Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।