Highlight : वोटिंग से पहले महिला क्षेत्र पंचाय सदस्य ने बच्चे को दिया जन्म, क्या डाल पाएंगी वोट ? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

वोटिंग से पहले महिला क्षेत्र पंचाय सदस्य ने बच्चे को दिया जन्म, क्या डाल पाएंगी वोट ?

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsउत्तरकाशी: आज ब्लाॅक प्रमुखों के लिए मतदान चल रहा है। प्रदेशभर में मतदान प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई थी, जो करीब दो बजे तक चलेगी और तीन बजे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जीत के लिए प्रमुख पद के दावेदार सदस्यों को कैंपों में पिछले कई दिनों से ठहराए हुए हैं। ऐसी टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक की सदस्य का उत्तरकाशी के अस्पताल में प्रसव हो गया। अब उनके वोट डालने पर असमंजस बना हुआ है।

दरअसल, थौलधार ब्लाॅक से प्रमुख पद के दावेदार ने सदस्यों को गंगोरी के एक होटल में पिछले कुछ दिनों से ठहराया हुआ था। पहले सेही गर्भीवती महिला सदस्य को दे रात प्रसव पीड़ा हुई, तो उनको देर रात ही जिला अस्ताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको प्रसव हो गया है।

ब्लाॅक प्रमुख में एक-एक वोट बहुत कीमती है। जीत-हार ही एक वोट पर टिकी हुई है। ऐसे में दावेदार पर संकट मंडराने लगा है। अब तक इसी असमंजस में हैं कि महिला सदस्य को वोट डालने के लिए जेलाया जाय या नहीं। लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं कि उनको पहले से ही प्रसव की डेट पता थी। बावजूद वो पिछले कुछ दिनों से कैंप में ही क्यों रही। उनको पहले अस्पताल में चला जाना चाहिए था।

Share This Article