Uttarakhand : मंदिर में जलाभिषेक से पहले घाट पर स्नान करने गई युवती और किशोरी बही, मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मंदिर में जलाभिषेक से पहले घाट पर स्नान करने गई युवती और किशोरी बही, मौत

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
ganga mai bahi

पौड़ी जनपद के कोटद्वार थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दंगलेश्वर मंदिर घाट पर जलाभिषेक से पहले स्नान करने गई एक युवती और किशोरी नदी में बह गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

स्नान करने गई युवती और किशोरी की मौत

दोनों मृतक अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंची थी। जलाभिषेक से पहले सभी नयार नदी में स्नान करने के लिए चली गई। इस दौरान दोनों का पैर फिसल गया और दोनों नदी के बाहव में बह गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

मृतकों की मौत से मचा परिजनों में कोहराम

खोजबीन की तो युवती घाट से करीब एक किलोमीटर की दूरी में मृत पाई गई। वहीं किशोरी की हालत गंभीर देख उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उससे पहले ही किशोरी ने दमतोड़ दिया। मृतकों में युवती की उम्र 26 और किशोरी की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। मृतकों की मौत से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।