Big News : बागेश्वर उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, यहां देखें लिस्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बागेश्वर उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, यहां देखें लिस्ट

Yogita Bisht
1 Min Read
congress flag uttarakhand news

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीति का माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों जीत को लेकर दावे कर रहे हैं। इसके लिए प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पूर्व में जारी कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए पार्टी के 40 वरिष्ठ नेतागणों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

जारी की गई सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह के साथ ही तमाम बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

BAGESHWAR BY ELECTION


Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।