Big News : बागेश्वर उपचुनाव : तीन बजे तक 45.50% हुआ मतदान, पहली बार वोट देने पहुंचे युवाओं में भारी उत्साह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बागेश्वर उपचुनाव : तीन बजे तक 45.50% हुआ मतदान, पहली बार वोट देने पहुंचे युवाओं में भारी उत्साह

Yogita Bisht
1 Min Read
BAGESHWAR NEWS

बागेश्वर उपचुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। बागेश्वर में दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हुआ है। पहली बार वोट देने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दोपहर तीन बजे तक 45.50% हुआ मतदान

बागेश्वर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे ही मतदान शुरू हो गया था। तब से लेकर अब तक यानी तीन बजे तक बागेश्वर में 45.50% मतदान हुआ है। बागेश्वर में मतदान के लिए पहली बार पहुंच रहे युवा काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कई किमी पैदल चलकर वोट डालने पहुंच रहे लोग

बागेश्वर उपचुनाव के लिए सुबह सात बदे मतदान शुरू हुआ था। मतदान अभी भी जारी है। वोट डालने के लिए लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रहे हैं। दूरस्थ गावों से काफी संख्या में महिलाएं पैदल चलकर बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंच रही हैं।

bageshwar
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।