Big News : Bageshwar Bypoll 2023: 11 बजे तक हुआ 22.94% मतदान, पांच प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bageshwar Bypoll 2023: 11 बजे तक हुआ 22.94% मतदान, पांच प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Yogita Bisht
2 Min Read
bageshwar by election news

Bageshwar Bypoll 2023: बागेश्वर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह देका जा रहा है। 11 बजे तक बागेश्वर में 22.94% मतदान हुआ है।

11 बजे तक हुआ 22.94% मतदान

Bageshwar Bypoll में सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ है। जहां एक युवाओं से लेकर बुजुर्गों में मतदान के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं महिलाएं भी मतदान में बढ़-चढ़ तक हिस्सा ले रही हैं।

इसके साथ दिव्यांग मतदाता भी वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि शाम पांच बजे तक मतदान होगा और आठ सितंबर को मतगणना की जाएगी।

पांच प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

बागेश्वर की जनता आज पांच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। बता दें कि भाजपा से पार्वती दास और कांग्रेस से बसंत कुमार मैदान में हैं। इसके साथ ही सपा से भगवती प्रसाद, उक्रांद से अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव लड़ रहे हैं।

बागेश्वर में 1,18,225 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

बागेश्वर में आज उपचुनाव के लिए कुल 1,18,225 मतदाता अपने मता धिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें से 60,045 पुरुष मतदाता है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 58,180 है। बता दें कि विधानसभा में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।