Char Dham Yatra 2023 : बदरीनाथ धाम: दर्शन कर लौट रहे थे राजस्थान के यात्री, अनियंत्रित हुई बस, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बदरीनाथ धाम: दर्शन कर लौट रहे थे राजस्थान के यात्री, अनियंत्रित हुई बस, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
BUS HADSA बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर लटकी

बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर लटक गई। गनीमत रही की बस खाई में गिरने से बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में उस समय 28 यात्री सवार थे।

बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस अनियंत्रित

घटना शनिवार की बताई जा रही है। राजस्थान के यात्री बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। लामबगड़ से आगे जेपी बैराज के पास यात्रियों की बस ओवरटेक करने के चलते अनियंत्रित होकर पुश्ते को तोड़ते हुए लटक गई। मौत को सामने से देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

सूचना पर गोविंदघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत पुलिस फाॅर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। उसके बाद क्रेन की मदद से बस को सड़क तक लाया गया। जिसके बाद यात्री उसी बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।