Big News : टिहरी जिले से बुरी खबर : खाई में गिरी मैक्स, 2 बच्चों समेत 7 लोग थे सवार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

टिहरी जिले से बुरी खबर : खाई में गिरी मैक्स, 2 बच्चों समेत 7 लोग थे सवार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath

Badrinath

टिहरी जिले से बुरी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर टिहरी जिले की कीर्तिनगर तहसील में बड़ियारगढ़ के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस, राजस्व टीम और 108 को दी। मौके पर पुलिस, राजस्व टीम औऱ 108 पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मैक्स में सवार लोगों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि इस हादसे में कितनी कैचुअल्टी हुई है और कितने घायल है। रेस्क्यू अभी भी जारी है। राजस्व और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचे गैं। जानकारी मिली है कि मैक्स में 7 लोग सवार थे जिनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। तीन लोगों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है।

Share This Article