Big News : बुरी खबर : चमोली में बड़ा सड़क हादसा, शिक्षक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बुरी खबर : चमोली में बड़ा सड़क हादसा, शिक्षक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
big road accident

big road accident

चमोली :शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले से बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि चमोली के ग्वालदम थराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाला गांव के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई जिसमे एक की मौत की खबर है। बता दें कि इस हादसे में एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है जिसे स्थानीय लोग और पुलिस ने 108 की मदद से थराली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर शाम के करीब 4:45 बजे की है। खबर है कि बैजनाथ बागेश्वर से शिक्षक और शिक्षक की पत्नी दोनों अपने घर देवराड़ा, थराली वापस लौट रहे थे। तभी उनकी हुंडई कार (Uk11-8384) थराली के करीब 8 किमी ग्वालदम की ओर थाला गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार चला रहे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रुप से घालय हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। गंभीर रुप से घायल महिला को सीएचसी थराली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक शिक्षक की पहचान नंदन सिंह गुसाईं और महिला की पहचान मंजू देवी पत्नी नंदन सिंह गुंसाई  के रुप में हुई ।

Share This Article