Health : Back Pain: पीठ के दर्द को ना करें इग्नोर, इसके पीछे हो सकता है ये बड़ा कारण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Back Pain: पीठ के दर्द को ना करें इग्नोर, इसके पीछे हो सकता है ये बड़ा कारण

Uma Kothari
4 Min Read
causes-of-back-pain-and-their-treatment

हम में से ज्यादातर लोग एक ना एक बार कमर दर्द (Back Pain) की समस्या से गुजरे ही होंगे। कई बार ये दर्द हल्का होता है और खुद ही ठीक हो जाता है। लेकिन अगर ये दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं।

जानकारी के अनुसार लगभग 90% लोग कमर दर्द को हल्का समझकर अनदेखा कर देते हैं। जबकि ये हड्डियों और नसों से जुड़ा एक गंभीर मामला हो सकता है। इसलिए ये समझना जरूरी है कि आखिर कमर दर्द क्यों होता है। इसके पीछे कौन-कौन से कारण (Back Pain Reason) हो सकते हैं। चलिए आज इस आर्टिकल में जानते है।

Back Pain Reason- मांसपेशियों में खिंचाव

अगर आप भारी सामान उठाते हैं या अचानक झुकते हैं तो आपकी रीढ़ की हड्डी के आसपास की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। बार-बार ऐसा होने से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। जिससे लगातार दर्द बना रह सकता है।

डिस्क की समस्या

हमारी रीढ़ की हड्डी में छोटी-छोटी हड्डियां (कशेरुकाएं) होती हैं। जिनके बीच में डिस्क होती है जो झटकों को सोखने का काम करती है। लेकिन जब ये डिस्क फट जाती हैं या अपनी जगह से खिसक जाती हैं तो नसों पर दबाव पड़ता है। जिससे तेज दर्द होता है। इस स्थिति को साइटिका कहा जाता है।

रीढ़ की हड्डी का टेढ़ा होना यानी स्कोलियोसिस

कुछ लोगों में रीढ़ की हड्डी असामान्य रूप से एक तरफ मुड़ जाती है, जिसे स्कोलियोसिस कहा जाता है। यह समस्या मिडिल एज के बाद उभर सकती है और यह अक्सर दर्दनाक होती है।

ये भी पढ़े:- अगर एक महीने Rice खाना छोड़ देंगे तो शरीर में क्या होंगे बदलाव?, जानें फायदे और नुकसान

गठिया (आर्थराइटिस)

कमर दर्द का एक बड़ा कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस भी है। ये समस्या तब होती है जब रीढ़ के जोड़ों का कार्टिलेज घिसने लगता है। ये स्थिति स्पाइनल स्टेनोसिस का रूप भी ले सकती है। जिसमें रीढ़ की हड्डी की जगह संकरी हो जाती है और नसों पर दबाव पड़ने लगता है।

ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना)

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। तो इससे संपीड़न फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें रीढ़ की हड्डी में छोटे-छोटे फ्रैक्चर हो सकते हैं। जो बेहद दर्दनाक होते हैं।

कमर दर्द से राहत कैसे पाएं? (Back Pain Treament)

अगर कमर दर्द लंबे समय तक बना हुआ है, तो इसे ठीक करने के लिए कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं:-

  1. थेरेपी लें-अगर दर्द ज्यादा परेशान कर रहा है, तो एक्यूपंक्चर या शियात्सू थेरेपी से राहत मिल सकती है। यह एक प्रकार की फिंगर प्रेशर थेरेपी होती है, जिसमें शरीर के खास पॉइंट्स पर दबाव डालकर दर्द को कम किया जाता है।
  2. सही लाइफस्टाइल अपनाएं-अच्छी लाइफस्टाइल से कमर दर्द को रोका जा सकता है। रोजमर्रा के कामों में सही तरीके से झुकना और भारी सामान उठाने से बचना जरूरी है।
  3. एक्सरसाइज करें-हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से कमर की मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है। योग भी इसमें मददगार साबित होता है।
  4. अचानक झटके से बचें-जल्दी-जल्दी कोई भारी काम न करें और अपनी बॉडी को सही पोस्चर में रखें, ताकि पीठ पर दबाव न पड़े।

Disclaimer: ये जानकारी सिर्फ जागरूकता के लिए दी गई है। किसी भी समस्या में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Share This Article