Entertainment : Ayushmann Khurrana: देहरादून में आयुष्मान ने किया कॉन्सर्ट, पहली बार परफॉर्म करने को लेकर कहा ये - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Ayushmann Khurrana: देहरादून में आयुष्मान ने किया कॉन्सर्ट, पहली बार परफॉर्म करने को लेकर कहा ये

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Ayushmann Khurrana Birthday

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बेहतरीन अभिनेता के साथ एक अच्छे सिंगर भी है। अभिनेता ने कई फिल्मों में अपनी आवाज़ में गाने गाए है।उनकी आवाज़ के लाखों चाहने वाले है।  एक्टर शनिवार की शाम देहरादून आए थे। जहां उन्होंने अपने फैंस को  काफी एंटरटेन किया। उन्होंने पहली बार देहरादून में म्यूजिक कॉन्सर्ट किया है।

कॉन्सर्ट को लेकर कहा ये

अभिनेता ने देहरादून में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के बारे में बात करते हुए कहा की ये सिंगर के रूप में उनके लिए बड़ी उपलब्धि है की फैंस को उनके गाने पसंद आते है। उन्होंने आगे कहा की वो देहरादून में अपने पहले कॉन्सर्ट के लिए काफी उत्साहित है। अभिनेता को अपनी कलाओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करना पसंद है। इससे वो अपने फैंस के साथ डायरेक्ट तौर पर जुड़ें रहते है। ये दर्शकों पर एक लॉन्ग लास्टिंग छाप छोड़ता है। 

‘ड्रीम गर्ल 2’ में आएंगे नज़र

अभिनेता आगे कहते है की उनके लिए सिंगर के तौर पर दर्शकों को उनके गाने सुनकर आनंद लेता देख उनके लिए सबसे बड़ी ख़ुशी है। संगीत की भी सिनेमा की तरह कोई सीना नहीं होती। वो  बहुत खुशनसीब है की उन्हें देश और विदेश दोनों में प्रदर्शन करना का मौका मिला है। बता दें की आयुष्मान जल्द ही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नज़र आने वाले है। फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Share This Article