Entertainment : 'ये जवानी है दीवानी' का दूसरा पार्ट बनाएंगे अयान मुखर्जी? रणबीर कपूर ने फिल्म की स्टोरी का किया खुलासा  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

‘ये जवानी है दीवानी’ का दूसरा पार्ट बनाएंगे अयान मुखर्जी? रणबीर कपूर ने फिल्म की स्टोरी का किया खुलासा 

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
YE JAWANI HAI DEWANI

‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म साल 2013 में रिलीज़ हुई थी। जिसको दर्शकों खासकर की यंग जनरेशन द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म दोनों के ही करियर की हिट फिल्मों में से एक है। आज भी लोगों द्वारा इस फिल्म को पसंद किया जाता है।

अब इसी फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर एक अपडेट सामने आ रही है। इस फिल्म को रिलीज़ हुए 10 साल हो चुके है। इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने एक हिंट दिया है।

फिल्म का आएगा दूसरा पार्ट

अयान मुखर्जी द्वारा ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म का निर्देशन किया गया था। फिल्म में रणबीर के अलावा दीपिका,  कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी हिस्सा थे। फिल्म में चार लोगों की दोस्ती दिखाई गयी है। जिसमें दो दोस्त बन्नी और नैना को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। इस फिल्म का अब सीक्वल अयान मुखर्जी द्वारा बनाया जा सकता है।

निर्देशक के पास है बेहतरीन स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने बताया की फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पास एक बहुत ही बेहतरीन स्टोरी है। लेकिन वो दूसरी फिल्म की वजह से बिज़ी चल रहे थे। वो ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ की कहानी में काफी व्यस्त थे। इसी वजह से अयान फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल पर काम नहीं कर पाए।

साथ ही उन्होंने बताया की फिल्म के दूसरे पार्ट के प्लाट में 10 साल आगे की कहानी को दर्शाया जाएगा। जिसमें बनी, नैना, अवि और अदिती चरोमन दोस्त अपन अपनी लाइफ में व्यस्त होंगे।

 बन सकता है सीक्वल

रणबीर कपूर ने आगे बताया की वो बिज़ी थे। इस कारण वो फिल्म पर काम नहीं कर सके। अयान कुछ साल बाद फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम कर सकते है। उन्होंने बताया की फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए उनसे कई बार अभिनेता की बात भी हुई है।

अभिनेता का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की हाल ही में फिल्म  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज हुई थी। जिसनें बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों द्वारा फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। इसके अलावा रणबीर  ‘एनिमल’ में भी जल्द दिखाई देंगे। इसके अलावा वो ‘ब्रह्मास्त्र’ के  सीक्वल में भी नज़र आएंगे। जो की 2026 को रिलीज़ होने की उम्मीद है।

Share This Article