Dehradun : BJP कोर ग्रुप की बैठक में इस बार भी चर्चा ही होगी या मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला ? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

BJP कोर ग्रुप की बैठक में इस बार भी चर्चा ही होगी या मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला ?

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
AAM ADMI PARTY

AAM ADMI PARTY

देहरादून : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल ने उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस एलान के बाद उत्तराखंड में भाजपा भी एक्टिव नजर आ रही है। हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बैठक में आमा आदमी पार्टी को लेकर कोई खास चर्चा नहीं होने जा रही है। आज और कल दो दिन बैठकें होंगी। इनमें राज्य के ही बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें सबसे बड़ा मसला कैबिनेट विस्तार है।

कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य में लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कैबिनेट विस्तार की बात कह चुके हैं। हालांकि यह बात अलग है कि इस मसले पर आज तक फैसला नहीं हो पाया। माना जा रहा है कि भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में इस पर फैसला संभव है।

बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश समेत सभी महामंत्री मौजूद रहेंगे। इस बैठक में एक और बड़ा मुद्दा विधायक महेश नेगी मामला है। इस पर भी बैठक में पार्टी अपनी लाइन तय कर सकती है। पार्टी पूरे मामले में अपना एक स्टैंड तय करेगी, उसी रणनीति पर काम करेगी। साथ ही प्रदेशभर में नगर निकायों में मनोनित होने वाले पार्षदों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Share This Article