Big News : प्रदेश में हिमस्खलन की चेतावनी जारी, लोगों से की गई अगले 24 घंटे सतर्क रहने की अपील - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश में हिमस्खलन की चेतावनी जारी, लोगों से की गई अगले 24 घंटे सतर्क रहने की अपील

Yogita Bisht
2 Min Read
एवलांच

प्रदेश में बर्फबारी का दौरा जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लोगों से आगले 24 घंटे सतर्क रहने की अपील की गई है। इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

अगले 24 घंटे में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों से अगले 24 घंटे सतर्क हरने की अपील की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

तीन और चार मार्च को बर्फबारी के साथ हिमस्खलन की आशंका

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि डिफेंस जीओइंर्फोमेशन रिसर्च स्टेब्लिशमेंट चंडीगढ़ की ओर से प्रदेश के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन और चार मार्च को बर्फबारी के साथ हिमस्खलन होने की संभावना जताई गई है।

इस पत्र के मुताबिक चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को खतरे के लेवल चार में रखा गया है। परिचालन केंद्र की ओर से तीनों जिलों में बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने को कहा गया है।

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

लोगों से अगले 24 घंटें सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि घरों, गौशालाओं व अस्थाई घरों की छत पर ज्यादा बर्फ जमा ना होने दें। समय-समय पर बर्फ साफ करते रहें। इसके साथ ही लोगों स कहा गया है कि अगल वो किसी कारण से बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में अस्थाई रूप से रह रहे हों तो तुरंत निचले क्षेत्रोंं में चले जाएं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।