Uttarakhand : केदारनाथ की पहाड़ियों पर आया हिमस्खलन, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल, देखें वीडियो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ की पहाड़ियों पर आया हिमस्खलन, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
KEDARNATH HIMSHKHALAN

केदारनाथ धाम की पहाड़ियों से एक बार फिर हिमस्खलन की घटना सामने आई है। केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि हिमस्खलन धाम से चार किमी दूर घाटी पर हुआ। हिमस्खलन से फिलहाल किसी तरह की जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है।

केदारनाथ की पहाड़ियों पर आया हिमस्खलन

बता दें केदारनाथ धाम में मंदिर से तीन से चार किलोमीटर बर्फीली चोटियों पर हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के दौरान श्रद्धालु दहशत में आ गए। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने फोन से हिमस्खलन का वीडियो भी कैद किया है। गनीमत रही हिमस्खलन से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

हिमस्खलन के दौरान श्रद्धालुओं की सांसें मानो कुछ देर के लिए डर से थम सी गई। बता दें केदारनाथ धाम में इस बार यात्रा की शुरूआत से ही मौसम खराब है। धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। मई माह में भी पैदल यात्रा मार्ग पर जगह-जगह यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर टूटने से मार्ग बाधित रहा। अप्रैल के बाद अब जून माह के दूसरे सप्ताह में हिमस्खलन देखने को मिला है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।