Uttarakhand : केदारनाथ धाम में सुमेरु पर्वत से आया एवलांच, लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ धाम में सुमेरु पर्वत से आया एवलांच, लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
AVALANCHE

केदारनाथ धाम में एक बार फिर हिमस्खलन की घटना सामने आई है। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एवलांच का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

केदारनाथ धाम में सुमेरु पर्वत से आया एवलांच

घटना रविवार सुबह 7:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सुमेरु पर्वत से आए एवलांच के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एवलांच का वीडियो बना दिया। हालांकि घटना से किसी भी तरह की कोई हानि होने की सूचना सामने नहीं आई है।

https://twitter.com/anchorjaya/status/1698204309815763200

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं

बताते चले उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती है। केदारनाथ धाम में बीते मई में भी एवलांच आया था। इसके अलावा नौ जून को भी केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान भी केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया था।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।