Big News : उत्तराखंड : चोटियों पर बर्फ, मैदान में ठंड, जानें मौसम का हर अपडेट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : चोटियों पर बर्फ, मैदान में ठंड, जानें मौसम का हर अपडेट

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: राज्य में मौसम ने करवट बदल ली है। राज्य की कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। राजधानी देहरादून में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हल्का कोहरा भी लगा हुआ है। इस कारण ठंड में इजाफा हो गया है। कड़ाके की ठंड का असर बाजार पर भी नजर आ रहा है। आमतौर पर सुबह जल्द खुलने वाले बाजार में सन्नाटा नजर आ रहा है।

मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया था। विभाग को पूर्वानुमान सही साबित हुआ। आज सुबह तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड, मुनस्यारी और धारचूला समेत कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।

राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं और शहर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अल्मोड़ा, नैनीताल, भवाली और बागेश्वर में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। चकाराता और टिहरी के कुछ इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है।

Share This Article