Highlight : 300 साल बाद बन रहा है शुभ योग, ये चार भाग्यशाली राशि वाले हो सकते हैं धनवान  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

300 साल बाद बन रहा है शुभ योग, ये चार भाग्यशाली राशि वाले हो सकते हैं धनवान 

Yogita Bisht
3 Min Read
RASHI-

एस्ट्रोलॉजी में ग्रहों की चाल पर ध्यान दिया जाता है। इस वक्त सूर्य, मंगल और शनि जैसे बड़े ग्रहों की स्थिति अच्छी बन रही है। ग्रहों की यह स्थिति राजयोग का निर्माण कर रही है। करीब 300 वर्षों के बाद सूर्य, गुरु और मंगल की वजह से  नवपंचम राजयोग बन रहा है।

ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके निर्माण से कई राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। चलिए जानते है वो कौन सी लकी राशि है जिनको इस योग का फायदा होगा।  

राजयोग से इन चार भाग्यशाली राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

नवपंचम राजयोग का शुभ प्रभाव मेष राशि वालों को मिलेगा। इस राशि के जातकों के जो पूर्व में अटके हुए कार्य थे वह पूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं। इस समय अगर आप कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो ये समय बहुत ही शुभ है। व्यापार से सम्बंधित अगर योजनाएं है तो वो भी सफल होने के संकेत है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधर होगा। 

मिथुन राशि

नवपंचम योग का असर मिथुन राशि वालों पर भी पड़ेगा। इस राशि के जातकों के लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके पदोन्नति के भी योग है। वाणी प्रयोग का अच्छा प्रभाव आपके जीवन में पड़ सकता है। कार्य के क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिलने के भी संकेत है।

कर्क राशि

कर्क राशि जातकों का भी समय अच्छा जाने वाला है। इस राशि के लोगों के व्यक्तित्व में सुधार आएगा। साथ ही इच्छापूर्ति के भी पूरे आसार हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आने वाला समय शुभ माना जा रहा है। नवपंचम राजयोग की वजह से धन की प्राप्ति होगी। साथ ही इनकम के नए स्रोत खुलने की आशंका है।

इस जातक वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी। कारोबारी वर्ग के लिए भी अच्छी खबर है। इस वर्ग में काम कर रहे लोगों को इस समय सफलता प्राप्त हो सकती है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।