Entertainment : Satyaprem Ki Katha: ऑडियंस को भायी कार्तिक-कियारा की जोड़ी, कहा ब्लॉकबस्टर है फिल्म  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Satyaprem Ki Katha: ऑडियंस को भायी कार्तिक-कियारा की जोड़ी, कहा ब्लॉकबस्टर है फिल्म 

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
satyaprem ki katha

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ आज यानी बकरीद (Eid Ul Adha) के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। ये दूसरी बार है जब कार्तिक और कियारा की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी।

इससे पहले ‘भूल भुलैया 2’ में दोनों ने एक साथ काम किया था।  कोविड के समय पर रिलीज़ होने के बावजूद फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। ये फिल्म साल 2022  में पहली  सुपरहिट फिल्म बन गई थी। 

सोशल मीडिया पर यूजर दे रहे रिव्यु

कार्तिक और कियारा को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है। आज फिल्म सत्यप्रेम की कथा सिनेमघरों में रिलीज़ हो चुकी है।

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। फिल्म को अब तक पॉजिटिव रिव्यु मिल रहे है। कार्तिक और कियारा एक बार फिर लोगों को काफी पसंद आ रहे है।

फिल्म को कहा ब्लॉकबस्टर

ट्विटर पर यूजर फिल्म देखकर अपने रिव्यु शेयर कर रहे है। एक यूजर ने फिल्म का एक सीन पोस्ट कर लिखा दर्शक सत्तू को चीयर कर रहे है।’

तो वहीं दूसरे ने लिखा “सत्यप्रेम की कथा बहुत अच्छी है। फिल्म गंभीर मुद्दों को उठाती है। फिल्म ब्लॉकबस्टर है। कार्तिक आर्यन, समीर विद्वानी और कियारा को सलाम।

एक यूजर ने लिखा ‘मैंने फिल्म देखी। एक अच्छी लव स्टोरी है। कियारा काफी सुन्दर लग रही है। कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री भी अच्छी थी। मज्जा आवी गयी।’

https://twitter.com/filmykiida/status/1674154771463413760

सत्यप्रेम की कथा एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी मुख्य भूमिका में है। फिल्म को डायरेक्ट समीर विद्वांस द्वारा किया गया है। फिल्म को प्रोड्यूससाजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस ने किया है।

Share This Article