Big News : भाजपा नेता के घर पर हुआ हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की दो राउंड फायरिंग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा नेता के घर पर हुआ हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की दो राउंड फायरिंग

Yogita Bisht
2 Min Read
Firing on family returning from Chhath Ghat in Lakhisarai, 2 dead, 4 injured

भाजपा नेता के घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। फायरिंग के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने भाजपा नेता के घर दो राउंड फायरिंग की और फिर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग

रामनगर में बीजेपी के एक नेता के घर पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता के घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

देर रात दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। उनके घर के बाहर देर रात 11.30 पर एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने उनके घर पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उनकी कार पर लगी जबकि एक गोली गेट पर जाकर लगी। जैसे ही घर के लोग बाहर आए तो बदमाश फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में मचा हड़कंप

देर रात फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार के मुताबिक आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।