National : आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला 

Renu Upreti
1 Min Read
Atishi will be the new Chief Minister of Delhi

आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सभी विधायकों ने अपने दल का नेता चुन लिया है। अब आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं आज शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उप राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि वो इस दौरान अपने सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।

आतिशी होंगी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली आतिशी तीसरी महिला सीएम होंगी। आतिशी से पहले बीजेपी की ओर से सुष्मा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं।

Share This Article