Big News : यौन उत्पीड़न मामले में फंसे BJP विधायक महेश नेगी का बयान, गैंग चलाती है महिला, कई लोगों को फंसाया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे BJP विधायक महेश नेगी का बयान, गैंग चलाती है महिला, कई लोगों को फंसाया

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

देहरादून : महिला से यौन उत्पीड़न मामले में फंसे भाजपा विधायक महेश नेगी ने नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वो नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। उससे सब चीजें साफ हो जाएंगी। साथ ही महिला पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि ये एक गैंग की तरह काम करती है और कई और लोगों को भी फंसाया है। लेकिन, सवाल यह है कि अगर वो नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं तो फिर डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं।

मीडिया को दिये बयान में महिला शारीरिक उत्पीड़न मामले में आरोपों से घिरे महेश नेगी का कहना है कि महिला पूरी तरह झूठ बोल रही है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उसमें सभी बातें साफ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि करीब सात-आठ लोग और भी हैं, जिनके साथ महिला ने इस तरह की हरकतें की हैं।

इतना ही नहीं भाजपा विधायक नेगी ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि महिला ने अपने ससुर पर भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। पड़ोसी होने के नाते वो मामले का समाधान करने के लिए उनके घर गए थे। उन पर लगे आरोप झूठे हैं। मामले की तय तक जांच करने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

Share This Article