National : हरियाणा में बीजेपी को झटका,फिर कांग्रेस में वापस आए अशोक तंवर, थामा हाथ का साथ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हरियाणा में बीजेपी को झटका,फिर कांग्रेस में वापस आए अशोक तंवर, थामा हाथ का साथ

Renu Upreti
2 Min Read
Ashok Tanwar came back to Congress again, holding hands

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। 3 अक्टूबर गुरुवार के दिन अशोक तंवर महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस ने एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अशोक तंवर के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में बीजेपी की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दलितों के हक की लड़ाई को आपके आने से और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुन: स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अशोक

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अशोक तंवर ने साल 2019 में पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। अप्रैल 2022 में आप पार्टी में चले गए। इस साल की शुरुआत में वे बीजेपी में शामिल हुए। अब उन्होनें कांग्रेस का हाथ थामा है। दिलचस्प बात ये कि जींद जिले के सफीदों में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के कुछ घंटों बाद तंवर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Share This Article