Highlight : शिल्पी अरोरा ने किया नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का स्वागत, दी शुभकामनाएं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शिल्पी अरोरा ने किया नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का स्वागत, दी शुभकामनाएं

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

गदरपुर : कांग्रेस नेत्री शिल्पि अरोरा ने उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश प्रभारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही मंगलोर से विधायक काजी निजामुद्दीन से भी भेंज की। देवेंद्र यादव बादली से पूर्व विधायक रह चुके हैं। साथ ही दिल्ली काग्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।

इस दौरान शिल्पी अरोरा ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और काजी निजामुद्दीन नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं काजी निजामुद्दीन से उत्तराखंड के राजनैतिक विषय पर भी चर्चा की। शिल्पी अरोरा ने कहा की उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के मर्गदर्शन से कांग्रेस पार्टी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार भी बनेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखं डमें कांग्रेस मजबूती से वापसी करेगी। जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। लोग परेशान हैं। पार्टी जनता की अवाज को पूरी ताकत से उठा रही है। लोगों को कांग्रेस में हमेशा से ही एक उम्मीद की किरण दिखाई देती है और कांग्रेस उस पर खरी उतरती है।

Share This Article