Highlight : शपथ ग्रहण के बाद बोलीं आशा नौटियाल, जनता से जो वादे किए हैं उन्हें किया जाएगा पूरा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शपथ ग्रहण के बाद बोलीं आशा नौटियाल, जनता से जो वादे किए हैं उन्हें किया जाएगा पूरा

Yogita Bisht
2 Min Read
आशा नौटियाल

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने आज शपथ ले ली है। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने अपने कक्ष में विधायक पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने ग्रहण की शपथ

केदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने आज शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर केदारनाथ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो भी वादे केदारनाथ की जनता से किए गए हैं सरकार उन्हें पूरा करेगी।

जनता से जो वादे किए हैं उन्हें किया जाएगा पूरा

केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार के दौरान आशा नौटियाल ने जनता से कई वादे किए थे। आज शपथ लेने के बाद आशा नौटियाल ने कहा कि जो वादे केदारनाथ की जनता से किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का कहना है कि विधानसभा में एक और महिला विधायक आई हैं। इससे महिलाओं की आवाज विधानसभा में और मजबूती के साथ उठेगी और ये अच्छी बात है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आशा नौटियाल अनुभवी है जिसका फायदा केदारनाथ की जनता को भी मिलेगा।

आशा नौटियाल के लिए बड़ी चुनौती

जहां एक ओर केदारनाथ उपचुनाव में जीत से भारतीय जनता पार्टी का मनोबल हाई दिख रहा है। तो वहीं दूसरी ओर आशा नौटियाल के लिए चुनौती भी बड़ी है। केदारनाथ की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना आशा नौटियाल के लिए चुनौती है। ये चुनौती बड़ी इसलिए है क्योंकि केदारनाथ के विकास के लिए उन्हें पांच साल का नहीं बल्कि महज दो साल का समय मिल रहा है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।