National : बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, एक हफ्ते पहले ही छोड़ा हाथ का साथ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, एक हफ्ते पहले ही छोड़ा हाथ का साथ

Renu Upreti
2 Min Read
Arvind Singh Lovely joins BJP
Arvind Singh Lovely joins BJP

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अऱविंद सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। लवली ने हाल ही में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली के साथ चार बार के विधायक और दो बार के दिल्ली में कैबिनेट मंत्री रहे राजकुमार चौहान और दो बार विधायक और कांग्रेस के पूर्व सचिव नसीब सिंह, पूर्व विधायक नीरज बसोया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इन सभी को आज भाजपा मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल किया।

पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया

बता दें कि लवली ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया था। लवली ने कहा था कि पार्टी हाइकमान कई चीजों पर बिना उनसे पूछे फैसला ले रही है। अरविंदर सिंह लवली 4 बार के विधायक और 2 बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने पिछली बार उन्हें दिल्ली कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन चुनाव के बीच उन्होनें एक बार फिर से कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया है।

2017 में पहली बार हुए थे बीजेपी में शामिल

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली 2017 में दिल्ली में नगर निगम चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए, तब वो बीजेपी में ज्यादा दिन तक रह नहीं पाए थे और फिर से 10-12 महीने में ही उन्होनें फिर से घर वापसी कर ली थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में वे पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में भी उतरे थे, हालांकि, तब उनको हार का सामना करना पड़ा था। अब अरविंदर सिंह लवली एक बार फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Share This Article