Entertainment : Singham Again: अर्जुन कपूर की हुई कॉप यूनिवर्स में एंट्री! 'सिंघम अगेन' में इस रोल में आएंगे नज़र - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Singham Again: अर्जुन कपूर की हुई कॉप यूनिवर्स में एंट्री! ‘सिंघम अगेन’ में इस रोल में आएंगे नज़र

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
SINGHAM AGAIN

Singham Again: डायरेक्टर रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की एक और फिल्म लेकर आ रहे है। ‘सिंघम’ और ‘सिंघम 2’ के बाद एक बार फिर रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ काम करने जा रहे है।

दोनों की जोड़ी दर्शकों को ‘सिंघम अगेन’ में देखने को मिलेगी। फिल्म के ऐलान के बाद से ही दर्शक फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। इस फिल्म में कई कलाकार शामिल है। ऐसे में इस कॉप यूनिवर्स में एक और नाम जुड़ने जा रहा है।

SINGHAM

अर्जुन कपूर की कॉप यूनिवर्स में एंट्री?

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में कई सारे बॉलीवुड कलाकार शामिल है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एहम किरदार में है।

इस कॉप यूनिवर्स में टाइगर श्रॉफ भी है। टाइगर ‘सूर्यवंशी’ की कहानी में नज़र आएंगे। ऐसे में एक खबर आई है जिसमें इस कॉप यूनिवर्स में एक और नाम जुड़ गया है। सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है।

विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन कपूर

खबरों की माने तो कॉप यूनिवर्स में अब अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। फिल्म ने अर्जुन के किरदार को गुप्त रखा है। इस फिल्म में अर्जुन नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे।

अर्जुन सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम यानी की चार सुपरकॉप के खिलाफ खलनायक की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म में अपने रोल के लिए अर्जुन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। मेकर्स ने अर्जुन के रोल की अभी आधिकारिक तौर पर घोसना नहीं की है।

फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू

साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘सिंघम’ आई थी। जिसके बाद साल 2014 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘सिंघम रिटर्न्स’ आया था। दोनों ही फिल्मों में अजय देवगन लीड रोल में थे।

फिल्म की कहानी बाजीराव सिंघम नाम के पुलिस अफसर पर आधारित है। जो भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ अकेले डट के खड़ा रहता है। बता दें की फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अगले साल अगस्त तक ये फिल्म रिलीज़ हो जाएगी।

Share This Article