Entertainment : Salman-Arijit: नौ वर्ष बाद नई दोस्ती का आगाज, सलमान खान-अरिजीत सिंह के बीच खत्म हुई दुश्मनी! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Salman-Arijit: नौ वर्ष बाद नई दोस्ती का आगाज, सलमान खान-अरिजीत सिंह के बीच खत्म हुई दुश्मनी!

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
salman-arijit

Salman-Arijit: अभिनेता सलमान खान आज कल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खबरों में है। फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए फैंस काफी उत्सुक है। दर्शक ‘टाइगर’ और ‘जोया’ की जोड़ी को देखने के लिए लम्बे वक्त से इंतज़ार कर रहे है।

ऐसे में सलमान से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। हाल ही में सलमान के अपार्टमेंट में अरिजीत को पैपराजी द्वारा देखा गया। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है की भाईजान और अरिजीत के बीच का विवाद खत्म हो गया है।

अरिजीत सिंह सलमान के अपार्टमेंट बाहर हुए स्पॉट

बता दें की अरिजीत सिंह को बुधवार की सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। यूजर के लिए ये चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर यूजर भी अनुमान लगा रहे है की दोनों के बीच की लड़ाई अब खत्म हो गई है।

https://twitter.com/RiyalChad/status/1709606106723651746

दोनों के बीच लड़ाई हुई खत्म

दोनों कलाकारों को एक साथ देखकर लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया ‘अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर के बाहर देखा गया, ये हो क्या रहा है??’ तो वहीं दूसरे ने लिखा की सलमान के साथ अरिजीत की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर मीटिंग हुई होगी म्यूजिक कोलैबोरेशन को लेकर । तो वहीं अन्य ने लिखा लगता है दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो गई है।’

इस वजह से शुरु हुआ विवाद

बता दें की दोनों के बीच विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के साम्य से शुरू हुआ था। इस अवार्ड फंक्शन को सलमान होस्ट कर रहे थे। अरिजीत को स्टेज पर बुलाकर सलमान कहते है है की क्या आप सो रहे थे। जिसपर अरिजीत भी चुप नहीं रहे और जवाब में सलमान को कहा की आप लोगों ने मुझे सुला दिया।

सलमान खान को अरिजीत का ये अंदाज़ अच्छा नहीं लगा। खबरों की माने तो इसके बाद सलमान ने अरिजीत का अपनी फिल्म सुल्तान’ से गाना भी हटवाने को कह दिया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अरिजीत ने अभिनेता से माफ़ी भी मांगी थी।

सलमान खान की आने वाली फिल्में

बात करें सलमान खान की आने वाली फिल्मों की तो अभिनेता जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में नज़र आएंगे। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बानी ये फिल्म दिवाली के समय रिलीज़ की जाएगी। सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में नज़र आएंगे। इसके अलावा वो शाहरुख़ खान के साथ टाइगर वेसेस पठान में भी दिखाई देंगे।

Share This Article