Entertainment : Anushka Sharma Pregnancy: दूसरी बार पिता बनेंगे Virat Kohli! अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर पक्की - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Anushka Sharma Pregnancy: दूसरी बार पिता बनेंगे Virat Kohli! अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर पक्की

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
anushka sharma

Anushka Sharma Second Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज कल सुर्ख़ियों में है। अभिनेत्री की प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फ़ैल रही है। ऐसे में खबरों की माने तो अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली जल्द ही दूसरी बार माता पिता बनने वाले है। दोनों की पहले ही एक बेटी वामिका है। ऐसे में अब दूसरा नन्हा मेहमान भी जल्द आने वाला है।

दूसरी बार मां बनने जा रही अनुष्का शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का की प्रेगनेंसी कन्फर्म है। उनके घर में एक और सदस्य की एंट्री होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स इस खबर की पुष्टि कर चुकी है। बताया जा रहा है की अभिनेति प्रेगनेंसी के दूसरे तिमाही में है।

दोनों को मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा को मुंबई में मैटरनिटी क्लिनिक से बहार आते हुए स्पॉट किया गया था। पैपराजी जब अभिनेत्री की तस्वीर ले रहे थे तो अनुष्का ने उनसे तस्वीर पोस्ट ना करने की रिक्वेस्ट की थी।

इसी बीच उन्होंने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने का वादा भी किया था। अनुमान लगाया जा रहा है की विराट और अनुष्का पहली प्रेग्नेंसी के जैसे ही दूसरी प्रेग्नेंसी का भी जल्द ही ऐलान करेंगे।

वामिका के पेरेंट्स है अनुष्का और विराट

साल 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली के टस्कनी में शादी की थी। जिसके बाद साल 2021 में दोनों पहली बार पेरेंट्स बने। दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा। ऐसे में अब एक बार फिर अभिनेत्री मां बनने वाली है।

Share This Article