Big News : उत्तराखंड फिल्म जगत का एक और सितारा टूटा, मशहूर एक्टर अशोक मल्ल का निधन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड फिल्म जगत का एक और सितारा टूटा, मशहूर एक्टर अशोक मल्ल का निधन

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeदेहरादून : उत्तराखंड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अभिनेता और संगीतकार और डायरेक्टर अशोक मल्ल का निधन हो गया है। कौथिक, चक्रचाल, मेरी गंगा होली त मेमु आली, मेघा आ, जैसी कई उत्तराखण्डी फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक अशोक मल्ल हमारे बीच नहीं रहे।

जानकारी मिली है कि वो काफी लंबे समय से कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे। कोरोना काल में एक के बाद एक कलाकार, लोक कलाकारों के निधन से हर कोई हैरान है। अभी कुछ दिन लोकगायक जीत सिंह नेगी, महान गीतकार हीरा सिंह राणा और फिर अशोक मल्ल का निधन उत्तराखंड के संस्कृति प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है।

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी सहित संस्कृति जगत के तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Share This Article