Big News : केदारनाथ जाने वाले यात्री दें ध्यान, धाम में 24 घंटे बंद का ऐलान, ये है वजह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ जाने वाले यात्री दें ध्यान, धाम में 24 घंटे बंद का ऐलान, ये है वजह

Yogita Bisht
2 Min Read
केदारनाथ बंद ऐलान

केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। केदारनाथ धाम में 24 घंटे बंद का ऐलान किया गया है। बंद के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

केदारनाथ धाम में 24 घंटे बंद का ऐलान

केदारनाथ धाम में व्यापार संघ का 24 घंटे बंद का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि 24 घंटे केदारनाथ धाम में दुकानें, ढाबे सभी बंद हैं।

अपनी मांगों को लेकर लोगों ने निकाला जुलूस

भूमि अधिग्रहण और नोटिस को लेकर केदारनाथ धाम में इस बंद का ऐलान किया गया है। व्यापार संघ के बंद बुलाने के बाद बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारियों, तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों ने यहां अपनी मांगों को लेकर सुबह केदारनाथ में जुलूस निकाला।

शासन, प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

केदारनाथ में व्यापारियों और तीर्थपुरोहितों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्होंने पुननिर्माण में सहयोग किया। लेकिन इसके बाद भी भूमि अधिग्रहण को लेकर अब तक स्पष्ट नीति नहीं बन पाई है। प्रशासन द्वारा उन्हें सरकारी भूमि में अतिक्रमण की बात कहकर नोटिस भेजे जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।